{"_id":"635c209f1bfb295d3d13e889","slug":"chitrakoot-fertilizers-locks-in-committees-chitrakoot-news-knp7254082195","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद के लाले, समितियों में लगे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद के लाले, समितियों में लगे ताले
विज्ञापन
फोटो-6-खाद के लिए सुबह से लाइन में खड़े किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। रबी की फसल की बुआई के लिए किसानों को खाद नहीं मिल रही है। शुक्रवार को किसान खाद लेने समितियों पर पहुंचे, लेकिन ताला लगा होने से निराश होकर लौट गए।
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की समितियों में खाद लेने के लिए किसान पहुंचे तो ज्यादातर समितियों के कार्यालय में ताला लटका मिला। सूचना लगा दी गई कि खाद का स्टाक नहीं हैं। इससे किसान परेशान नजर आए। कई किसान तो रात के समय से ही समितियों मेें डेरा जमा लिया था। जब सुबह पहुंचे तो उनको खाद नहीं मिली।
शहर के गल्लामंडी स्थित पीसीएफ के कार्यालय में खाद लेने पहुंचे किसान नांदी तरौरा के राजेश त्रिपाठी, सुनील सिंह, सुरेश कुमार ने बताया कि खाद नहीं मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्र की सहकारी समितिया बंद होने के कारण जब वह शहर आए तो यहां भी ताला लगा हुआ है। जिले के मानिकपुर, राजापुर, मऊ, भरतकूप क्षेत्र में भी समितियों में ताला लगा हुआ है, जबकि शासन की तरफ से तीन दिन चार दिन पहले खाद भेजी गई थी।
विज्ञापन
गल्लामंडी के पीसीएफ गोदाम प्रभारी बाबूलाल व कोआपरेटिव सोसाइटी कर्वी के प्रभारी मनीराम यादव ने बताया कि डीएपी खाद का स्टाक नहीं हैं। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल ने बताया कि किसान खाद के लिए परेशान न हो डीएपी खाद की रैक फिर आने वाली है। सभी किसानों को खाद मिलेगी।