{"_id":"63810500cc253e47a3744aba","slug":"chitrakoot-drm-angry-with-dirt-on-railway-track-and-platform-chitrakoot-news-knp7302262195","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रेलवे ट्रैक व प्लेटफार्म पर गंदगी से डीआरएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रेलवे ट्रैक व प्लेटफार्म पर गंदगी से डीआरएम नाराज
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। रेलवे महाप्रबंधक के 9 दिसंबर को संभावित दौरे को लेकर जंक्शन स्टेशन का डीआरएम ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग के संबंधित अधिकारियों को प्लेटफार्म पर गंदगी और बुकिंग विंडो के पास की व्यवस्था को लेकर फटकार लगाई। निर्देश दिए कि समय से सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त की जाए।
शुक्रवार को डीआरएम मोहित चंद्रा मानिकपुर जंक्शन स्टेशन पर हावड़ा मुंबई मेल से पहुंचे। अचानक उनके आगमन पर रेलवे विभाग के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया । इस दौरान ट्रैक व प्लेटफार्म पर गंदगी देख कर स्टेशन प्रबंधक को फटकार लगाते हुए रेल ट्रैक साफ.सुथरा कराने के लिए कहा ।
प्लेटफार्म पर शौचालय व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था व यात्रियों के बैठने के लिए टिनशेड की व्यवस्था सहित बुकिंग विंडो,एसएम कार्यालय पार्सल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।