फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Devotees longing for water on the first Monday of Sawan, power supply stopped for more than six hours, water supply also disrupted, electrical equipment is getting damaged day by day, people are upset

चित्रकूट :सावन के पहले सोमवार को पानी के लिए तरसे भक्त, छह घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति बंद, जलापूर्ति भी बाधित, आए दिन बिजली के उपकरण हो रहे खराब, लोग होते हैं परेशान

Tue, 19 Jul 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Devotees longing for water on the first Monday of Sawan, power supply stopped for more than six hours, water supply also disrupted, electrical equipment is getting damaged day by day, people are upset
फोटो-11- बनकट पावर हाउस में खराब विद्युत मशीन को बनाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार की रात से लेकर सोमवार की सुबह तक लगभग छह घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोग गर्मी में परेशान हुए। कई इलाकों मेें पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। इससे सावन के पहले सोमवार को पूजन करने वाले भक्त भी पानी के लिए परेशान हुए। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बनकट गांव स्थित 33 केवी बिजली पावर हाउस में मशीनों में खराबी के कारण दिक्कत हुई।
विज्ञापन

इन दिनों उमस भरी गर्मी पड़ रही है और बिजली की आपूर्ति लड़खड़ाई हुई है। आए दिन पावर हाउसों मेें लगी मशीनें व ग्रामीण क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं। इससे बिजली की आपूर्ति बंद हो जाती है। रविवार की देर रात से साढ़े तीन बजे से सोमवार सुबह साढ़े छह बजे शहर के बनकट गांव स्थित पावर हाउस में लगी मशीन में खराबी आने से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। शंकर बाजार सहित शहर के अन्य फीडरों व शहर से सटे कई गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

इससे रात की नींद हराम हो गई। शहर के शंकर बाजार निवासी राजेश कुमार, रमेश गुप्ता, सीताराम सिंह आदि ने बताया कि आए दिन उपकरणों में खराबी होने से बिजली की आपूर्ति बंद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली न आने से पानी सुबह साढे़ छह बजे से साढ़े आठ बजे तक नहीं आया। इससे लोग सावन के पहले सोमवार को स्नान करने के लिए परेशान रहे। शहर के कमलेश प्रसाद, किरन द्विवेदी ने बताया कि सावन का पहला सोमवार है। इस दिन पानी नहीं आने से परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों हैंडपंप से पानी लाकर काम चलाया।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। भरतकूप के कल्लू गुप्ता, राजू, आदि का कहना कि बिजली की कटौती अंधाधुंध की जा रही है। इससे यहां के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के अधिशासी अधिकारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि बनकट पावर हाउस में लगी मशीन में खराबी आ जाने के कारण बंद रही। उसे बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed