{"_id":"632f511c435e9358a71739b8","slug":"chitrakoot-deputy-cm-will-inaugurate-and-lay-the-foundation-stone-of-75-schemes-worth-nine-and-a-half-crores-chitrakoot-news-knp7199338186","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : साढ़े नौ करोड़ की 75 योजनाओं का लोकार्पण व शिलायांस करेंगे डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : साढ़े नौ करोड़ की 75 योजनाओं का लोकार्पण व शिलायांस करेंगे डिप्टी सीएम
विज्ञापन
फोटो-7-डिप्टी सीएम के आगमन के पूर्व गडढायुक्त सड़कों में कराई जा रही पैचिंग। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को जिले में 75 योजनाओं का लोकार्पण व शिलायांस करेंगे। लगभग साढे़ नौ करोड़ की योजनाओं में कसहाई में 50 लाख की लागत से बना बरात घर व सदर ब्लाक क्षेत्र में ही 48 लाख रुपये की लागत से बना सखी वन स्टाप सेंटर शामिल है। उनके आगमन को लेकर जिले में एक दिन पहले तैयारियां जोरो पर की गई। जिन स्थानों से उनको गुजरना है उन स्थानों की सड़को के गढ्डे भरे गए। सरकारी कार्यालयों में देर शाम तक कागजी काम को पूरा करते रहे।
सीडीओ अमृतपाल कौर ने बताया कि डिप्टी सीएम जिला मुख्यालय में 25 सितंबर की सुबह लगभग साढे नौ बजे आएंगे। शिवरामपुर क्षेत्र स्थित अमृत तालाब का निरीक्षण करेंगे। रामायण मेला परिसर में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
बताया कि डिप्टी सीएम चार करोड़ 98 लाख रुपये की 40 योजनाओं का शिलायांस करेंगे। इसी प्रकार चार करोड़ 51 लाख रुपये के 35 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
इधर, मुख्यालय में डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जिन स्थानों पर उन्हें जाना है उस स्थानाें की सफाई की जा रही है। गढडा व जलभराव वाले रास्ते में पैचिंग कर दी गई। अमृत सरोवर के स्थान की सजावट की गई है। विभागों में फाइलें दुरुस्त की जा रही हैं।