फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Demonstration for separate Bundelkhand state, National Humanitarian Party submitted memorandum to DM

चित्रकूट : पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए किया प्रदर्शन, राष्ट्रीय मानवतावादी पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 11 Aug 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Demonstration for separate Bundelkhand state, National Humanitarian Party submitted memorandum to DM
फोटो- 2-कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान मौजूद राष्ट्रीय मानवतावादी पार्टी के कार्यकर्ता। ? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। राष्ट्रीय मानवतावादी पार्टी ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए बुधवार को प्रदर्शन किया। पेट्रोल, डीजल, गैस व खाद की महंगाई के विरोध में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को कोसा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य न बनने से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास रुका हुआ है। मांग की कि बुंदेलखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था सही करने के लिए एम्स की स्थापना की जाए। राष्ट्रीय महासचिव सुरेश पटेल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई पर नियंत्रण नहीं है। किसानों को अब खाद भी महंगी मिल रही है। पहले से गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम ज्यादा होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर शिवराम प्रजापति, मीरा भारती, सुनील मिश्रा, आदित्य सिंह, आदर्श पटेल, अंकुर केसरवानी, प्रेमचंद्र, अनिल, आलोक, मनीष व सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed