{"_id":"6381044ed42cb627e0633d24","slug":"chitrakoot-demand-to-send-the-accused-to-jail-and-security-of-the-employees-chitrakoot-news-knp7302242157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : बिजली कर्मचारियों पर हमले के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : बिजली कर्मचारियों पर हमले के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो- 5- विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय के सामने धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमले व अन्य मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने बिजली कर्मचारियों ने धरना दिया। अधिशासी अभियंता रामस्वरूप वर्मा को ज्ञापन दिया।
कर्मियों ने कहा कि मानिकपुर थाना क्षेत्र के उमरी गांव में गुरुवार को अवर अभियंता प्रदीप कुमार गुप्ता के साथ टीम बिजली चोरी की जांच करने व बकाया वसूली के लिए गई थी। टीम पर हमला कर दिया गया। इसी तरह से आए दिन बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट की जाती है।
कहा कि जरूरत से अधिक काम संविदा कर्मियों कराया जाता है। उनका मानदेय काट लिया जाता है। संविदा कर्मियों के परिचय पत्र नहीं बनाए जा रहे है। सुरक्षा के उपकरण नहीं उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कर्मियों ने सुरक्षा की मांग की है। उधर, मानिकपुर में हमला करने वाले आरोपियों को जेल भेजने की भी मांग की है। आशीष सिंह, शिवप्रकाश अवस्थी, हरिओम सिंह, शिवकुमार, आशीष कुमार पांडेय उनमत लाल, लक्ष्मीपाल ,गुड्डू आशीष पांडेय भी शामिल रहे।