{"_id":"6330a08124148539cb08a384","slug":"chitrakoot-death-of-a-child-drowned-in-yamuna-chitrakoot-news-knp7200989170","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : यमुना में डूबे बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : यमुना में डूबे बालक की मौत
विज्ञापन
मऊ। बराछी गांव में यमुना नदी में बालक डूब गया। लगभग दो घंटे बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मऊ के बराछी गांव निवासी दयाशंकर निषाद ने बताया कि उसके घर के कुछ लोग पड़ोसियों के साथ शनिवार की शाम को यमुना नदी की ओर गए थे। वहां पर कुछ अन्य युवक मछली का शिकार कर रहे थे।
इसी बीच नहाते समय उसका छह साल का बेटा विमल निषाद मछली का शिकार करने वाले युवकों की ओर बढ़ा तो पैर फिसलने से नदी में गिर गया। उसे पकड़ने का कुछ लोगों ने प्रयास किया, लेकिन वह डूब चुका था।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह मय फोर्स पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वह तीन भाइयों में छोटा था।