फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Dead body of laborer found on railway track, accused of murder

चित्रकूटः रेलवे ट्रैक पर मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप

Tue, 16 Jun 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Dead body of laborer found on railway track, accused of murder
फोटो-1- घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस में जानकारी देते मृतक के परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
बरगढ़(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत बसिनिहा गांव के मुंबई-हावड़ा रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार की सुबह एक मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे तब उसकी शिनाख्त हुई। मृतक के परिजनों ने उसक ी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है जबकि थानाध्यक्ष बरगढ़ का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से इसकी मौत होने की संभावना है। पोस्टमार्टम से इसकी सही जानकारी होगी। मृतक एक दिन पूर्व साढू़ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आया था।
विज्ञापन

बरगढ़ थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पुरवा खोहर गांव निवासी देवमुनी कोल (32)पुत्र श्याम लाल कोल सोमवार अपने साढू़ रामप्रसाद निवासी बसिनिहा के घर वैवाहिक कार्यक्रम में आया था। शादी कार्यक्रम जारी रहने के दौरान रात को दस बजे अपनी पत्नी सीमा को गांव से लेने के लिए बाइक से अपने भाई के साथ जा रहा था। रेलवे क्रासिंग के पास रास्ते में देवमुनी बाइक से उतर गया भाई से कहा कि पत्नी को घर ले आओ वह यही पर इंतजार कर रहा है। जब उसका भाई रोहित वापस आया तो देवमुनी कोल उस स्थान पर नहीं मिला। कई स्थानों पर खोजबीन की गई। सुबह होने पर पता चला कि एक शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

मृतक के भाई रोहित ने बताया कि उसके सिर में चोट लगी है। ट्रेन से कटने से उसकी मौत नहीं हुई उसकी हत्या की गई है। शव रेल पटरी के बीच में मिला है। जिससे हत्या कर शव फेंकने का पूरा शक है। बताया कि रात में वैवाहिक कार्यक्रम में जनरेटर चलाने वाले एक युवक से भी झगड़ा हुआ था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रविप्रकाश का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। रेलवे लाइन में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने इस इस बात की जानकारी रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को भी दिया है। पोस्टमार्टम के बाद इसकी सही जानकारी होगी। मृतक के चार पुत्री व तीन पुत्र है मां देवरती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed