फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot crime

घर में घुसकर पीटा, लूट का आरोप

Fri, 19 Jun 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot crime
फोटो- 4- घटना की जानकारी देते मारपीट में घायल वृद्घ - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के बैहार गांव में गुरुवार देर रात घर में सो रहे एक ही परिवार के लोगों पर गांव के ही कुछ लोगों ने पुराने विवाद में हमला कर दिया। इसके बाद घर में ही दोनों तरफ से काफी देर तक मारपीट हुई। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी पक्ष धमकी देकर भाग गया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर एक युवक को छत से फेंकने और
विज्ञापन

घर से जेवरात व दो लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है।
मामले में पुलिस का कहना है कि दो पक्षों के बीच नशेबाजी में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूट का आरोप गलत है। दोनों पक्ष के बीच पुराना विवाद भी है। घायलों में एक को प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अतर्रा,बांदा निवासी भोलिया ने थाने में दी तहरीर में कहा कि रात लगभग 11 बजे बैहार गांव में रहने वाले उसके पिता चुन्ना के घर में गांव के कुछ लोग घुस आए। बैंक से निकाले गए एक लाख 56 हजार व पहले से घर में रखे 50 हजार रुपये और जेवरात चुरा लिए। पिता चुन्ना के जागने पर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी से भाई राजकुमार व परिवार की संगीता, प्रवीण, पंकज, रंची देवी को पीटकर घायल कर दिया। छत पर सो रहे परिवार के ही रामकेश को नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्रवीण की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर किया है। मामले में भरतकूप थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि दोनो पक्षों में नशेबाजी में मारपीट हुई है। इसमें एक पक्ष के चार व दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। सभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चुन्ना के घर हुई लूट का आरोप सही नहीं है।

फोटो- 5- कोरोना संक्रमण काल में  लोगों के लिए चल रहे जागरूकता कार्यक्रम के दौरान शहर के ट्रैफिक चौर?

फोटो- 5- कोरोना संक्रमण काल में लोगों के लिए चल रहे जागरूकता कार्यक्रम के दौरान शहर के ट्रैफिक चौर?- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed