{"_id":"62c86f54a8056055de0ff070","slug":"chitrakoot-chief-secretary-will-reach-chitrakoot-via-bundelkhand-expressway-chitrakoot-news-knp706547170","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से होकर चित्रकूट पहुंचेगे मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से होकर चित्रकूट पहुंचेगे मुख्य सचिव
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रधानमंत्री 16 जुलाई को जालौन जिले से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शुभारंभ करेंगे। इसी सिलसिले में प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान एक्सप्रेस वे पर कार से भ्रमण करते हुए शनिवार को चित्रकूट पहुंचेंगे।
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी शनिवार को तीन बजे के बाद कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करेंगे। इसमें बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के अलावा एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर, पौधरोपण और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा होगी। इसी बैठक में अधिकारियों को 16 जुलाई को जालौन पहुंचने के लिए भी कहा जा सकता है। बता दें कि दो दिन पूर्व बुधवार को पहले यह बैठक होनी थी जो अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गई थी।
आज आएंगे केंद्रीय मंत्री
चित्रकूट। केंद्र सरकार के लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय के राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह शनिवार को दोपहर एक बजे जिला मुख्यालय आएंगे। वह जालौन से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के रास्ते से होते हुए चित्रकूट आएंगे। यहां से साढ़े तीन बजे महोबा होते हुए झांसी के लिए रवाना होंगे। संवाद