फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: car collided with a tree on the Jhansi Mirzapur National Highway, one dead

चित्रकूट: झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर पेड़ से टकराई कार, एक की मौत

Sat, 30 Jan 2021 11:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 30 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: car collided with a tree on the Jhansi Mirzapur National Highway, one dead
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
चित्रकूट के भरतकूप थाना अंतर्गत झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेलीफोन एक्सचेंज के सामने एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहां एक की मौत हो गई और अन्य तीनों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। कार सवार चारों लोग कानपुर जिले के निवासी हैं। सभी लोग कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के परिचित के बताए जा रहे हैं। शनिवार को कानपुर से चार तीर्थयात्री कार से चित्रकूट दर्शन करने आए थे। रात लगभग आठ बजे दर्शन के बाद सभी लोग कार से कानपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही कार भरतकूप के पास पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क पर लहराती हुई एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार पलट गई और कार में बैठे चार लोग अंदर फंस गए। उनकी चीख पुकार सुन राहगीरों ने पुलिस सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सभी को चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर जिले के घाटमपुर के अमौली गांव निवासी बलराम सिंह की अस्पताल लाते समय मौत हो गई। घायलों में कानपुर के गुमटी नंबर-5 फजलगंज निवासी राज चतुर्वेदी और यशोदा नगर निवासी संजय शुक्ला हैं। इसके अलावा एक अन्य की अभी पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed