फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: BJP's three-day state training class in Dharmanagari, BJP office bearers meeting, many ministers and officials will be involved, CM Yogi, Swatantra Dev as well as Nitin Gadkari is expected to come

चित्रकूट : भाजपा का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग धर्मनगरी में, भाजपा पदाधिकारियों ने की बैठक, कई मंत्री और पदाधिकारी होंगे शामिल, सीएम योगी, स्वतंत्र देव के साथ ही नितिन गडकरी के भी आने के आसार

Mon, 18 Jul 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: BJP's three-day state training class in Dharmanagari, BJP office bearers meeting, many ministers and officials will be involved, CM Yogi, Swatantra Dev as well as Nitin Gadkari is expected to come
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग धर्मनगरी में 29 से 31 जुलाई तक होगा। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मंत्री सहित प्रदेश के संगठन के पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। इसके आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को भाजपा की बैठक जिला पंचायत के सभागार में हुई। यहां हर घर तिरंगा अभियान बूथ सशक्तीकरण के लिए चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि यह बड़ा कार्यक्रम है। प्रदेश के कई बड़े नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री आने की संभावना है। पदाधिकारियों के ठहरने वाले स्थानों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

वहीं, जिला प्रभारी देवेश कुमार ने हर घर तिरंगा अभियान व बूथ सशक्तीकरण अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा की। बैठक का संचालन महामंत्री अश्वनी अवस्थी ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, आनंद सिंह, महामंत्री राजेश जायसवाल, मुन्ना करवरिया, आलोक पांडेय, राघवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, जिला मंत्री प्रेम लाल वाल्मीकि, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, राजेश्वरी, मनोज व प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed