फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Bike collided with Anna cattle on highway, mother's death, son accused of not coming on time for ambulance on serious information

चित्रकूट : हाईवे पर अन्ना मवेशी से टकराई बाइक, मां की मौत बेटे गंभीर सूचना पर समय से एंबुलेंस न आने का लगाया आरोप

Tue, 27 Sep 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Bike collided with Anna cattle on highway, mother's death, son accused of not coming on time for ambulance on serious information
फोटो=13- घटना के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बनियन पुरवा के पास अन्ना मवेशी से बाइक टकरा गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के रेहुंटा गांव के मजरा भोंदू के पुरवा की फूटी देवी (50) पत्नी चुन्नू रविवार की सुबह अपने बेटे विनोद व देवनाथ के साथ श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मायके बघेलाबारी गांव गईं थीं। देर शाम को वापस बाइक से आते समय सड़क पर अचानक आए अन्ना मवेशी से बाइक टकरा गई, जिससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। ऐसे में टेंपो से किसी तरह जिला अस्पताल लाए। रास्ते में फूटी देवी की मौत हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। महिला के तीन पुत्र हैं। पति खेती किसानी करते हैं। बाइक चालक हेलमेट पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा फतेहपुर जनपद के रतनपुर धाता के जितेन्द्र यादव (50) पुत्र सुरेंद्र अपने साले मोहन के साथ कर्वी मुख्यालय रविवार की शाम बाइक से आते समय लोढ़वारा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया।

जिला अस्पताल के डाक्टरों ने गंभीर दशा के चलते प्रयागराज रेफर किया है। बाइक चालक हेलमेट पहने था। इसके अलावा मानिकपुर थाना क्षेत्र के छेरिहा गांव निवासी रामसुमेर (30) पुत्र राममूरत, कर्वी कोतवाली क्षेत्र के शेखापुर निवासी सुलभ पटेल पुत्र भैरोदीन सड़क हादसे में घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में चिकित्सा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed