{"_id":"62e6d15311773b07c826bc37","slug":"chitrakoot-big-lapse-in-security-state-general-secretary-left-narrowly-chitrakoot-news-knp710533336","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : सुरक्षा में बड़ी चूक, बाल-बाल बचीं प्रदेश महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : सुरक्षा में बड़ी चूक, बाल-बाल बचीं प्रदेश महामंत्री
विज्ञापन
फोटो-16- दुर्घटना के बाद स्कार्पियो में बैठीं भाजपा की प्रदेश महामंत्री अनामिका चौधरी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। प्रशिक्षण वर्ग के समापन के बाद पुलिस के सुरक्षा बंदोबस्त में भारी चूक सामने आई। एंबुलेंस की टक्कर से गाड़ी के अंदर बैठीं भाजपा की प्रदेश महामंत्री अनामिका चौधरी बाल-बाल बच गईं। हालांकि उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
शाम को 4:40 बजे सीएम के जाने के बाद एक-एक करके सभी मंत्री पदाधिकारी बाहर निकल रहे थे। प्रदेश महामंत्री भी अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ बाहर निकलीं। अपनी स्कार्पियो में चालक के बगल वाली सीट पर बैठ गईं। गाड़ी अभी चली ही थी कि पीछे से हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार एंबुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस उनकी तरफ के दरवाजे को रगड़ती हुई निकल भागी। पुलिस वालों ने उसे रोकने की कोशिश की तो चालक ने यह कहते हुए गाड़ी भगाई कि मरीज गंभीर हालत में है उसे अस्पताल पहुंचाना है। प्रभारी महामंत्री को सुरक्षित देख पुलिस ने उसे जाने दिया।
इधर प्रभारी मंत्री की गाड़ी का दरवाजा क्षतिग्रस्त होने से वह उसमें फंस गईं। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह से दरवाजा खोलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। गाड़ी क्षतिग्रस्त होने से वह रुक गईं हैं। इससे वह रुक गई हैं। गाड़ी बनने के बाद जाएंगी। प्रदेश महामंत्री ने इसे प्रभु कामदनाथ का आशीर्वाद बताया।
विज्ञापन
सीओ शीतला प्रसाद का कहना है कि एंबुलेंस में गंभीर मरीज होने से उसे जाने दिया गया। मुकदमा दर्ज किया जाएगा