फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Attack on SDM and police team, report lodged on 29, police team had reached to close shop

चित्रकूट: एसडीएम व पुलिस टीम पर हमला, 29 पर रिपोर्ट दर्ज, दुकान बंद कराने पहुंची थी पुलिस टीम

Sun, 11 Apr 2021 09:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 11 Apr 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Attack on SDM and police team, report lodged on 29, police team had reached to close shop
हमले में टूटा कार का सीसा - फोटो : amar ujala
चित्रकूट के खोही में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए दुकानें बंद करा रहे जिले की सीमा से सटे चित्रकूट (मध्यप्रदेश) के नयागांव थाना क्षेत्र में रविवार को एसडीएम व एसडीओपी की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई और अधिकारियों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया तो महिलाओं ने शस्त्र छीनने का प्रयास किया। मौके से तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। जबकि अन्य भाग निकले। थाने में दस नामजद व 19 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों में नगर पंचायत के पार्षद व पत्नी का भी नाम शामिल है। 
विज्ञापन

 

सोमवती अमावस्या मेले पर रोक के बाद चित्रकूट (मध्यप्रदेश) क्षेत्र में तीन दिन का लॉकडाउन है। रविवार की शाम को नगर परिषद प्रशासक एसडीएम पीएस त्रिपाठी, एसडीओपी  जीएस अहिरवार, थाना प्रभारी संतोष तिवारी व तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह थाने की पुलिस टीम व नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ कस्बे में लॉकडाउन का पालन करा रहे थे।

जैसे ही टीम नयागांव थाना क्षेत्र के खटकाना मोहल्ला पहुंची तो कुछ चाय, पानी, अंडे व अन्य सामग्री की दुकानें खुली मिलीं। इन दुकानों को बंद कर घर जाने का निर्देश अधिकारियों ने दिया। तो लोगों ने विरोध किया। तब पुलिसकर्मी व नगर पंचायत के कर्मचारी दुकान बंद कराने लगे।

तो आक्रोशित लोगों ने चारों ओर से अधिकारियों को घेर लिया और गाली गलौज के बाद पथराव करने लगे। थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि इस मामले में पार्षद श्यामलाल व पत्नी शांति देवी के अलावा सुनील, धर्मेंद्र, विष्णु, राजू, मनीष, मन्नू, अजय व वीरेंद्र समेत 19 अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, हमला करने के मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed