फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Angry villagers block Rajapur road

Chitrakoot News: आक्रोशित ग्रामीणों ने राजापुर मार्ग पर लगाया जाम

Sun, 04 Dec 2022 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Angry villagers block Rajapur road
फोटो-13- पहाड़ी में सहकारी समिति में खाद न मिलने पर कर्वी राजापुर मार्ग पर जाम लगाए किसान। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
पहाड़ी (चित्रकूट)। सहकारी समितियों पर रविवार को भी खाद का वितरण कराया गया। खाद लेेने के लिए यहां मारामारी मची रही। पुलिस की सुरक्षा में समिति का गेट बंदकर टोकन से खाद का वितरण कराया गया। कई किसानों ने आरोप लगाया कि सचिव चहेतों को पहले खाद दे रहे हैं। आक्रोशित किसानों ने राजापुर कर्वी मार्ग पर जाम भी लगाया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही किसान समितियों पर खाद लेने के लिए पहुंच गए। महिला किसान भी बड़ी संख्या में खाद लेने पहुंचीं। समितियों में भीड़ इतनी रही कि लाइन में खड़े किसान एक-दूसरे से धक्का मुक्की करते रहे। पहाड़ी के उत्तरी सहकारी समिति में खाद लेने आई महिला ने आरोप लगाया खाद बांटने में मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन

पहले चहेतों को खाद दी जा रही है। किसान सुरेश प्रसाद, अमर सिंह ने बताया पहाड़ी कस्बे में स्थित दक्षिणी सहकारी समिति में खाद का वितरण नहीं किया जा रहा है, जबकि कहा गया था कि उत्तरी सहकारी समितियों के सचिव को इस केंद्र का भी चार्ज दिलाकर खाद का वितरण किया जाए। पहाड़ी थाना प्रभारी रामसिंह ने किसानों को समझाकर जाम खत्म करा दिया।

फोटो-12- पहाड़ी में सहकारी समिति का गेट बंद कर टोकन के हिसाब से खाद बंटवाती पुलिस। संवाद

फोटो-12- पहाड़ी में सहकारी समिति का गेट बंद कर टोकन के हिसाब से खाद बंटवाती पुलिस। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed