फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Aagwagam road affected from UP to MP area

चित्रकूट : यूपी से एमपी क्षेत्र में आगवागम मार्ग प्रभावित

Sat, 08 Oct 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Aagwagam road affected from UP to MP area
फोटो-1- मानिकपुर में यूपी एमपी मार्ग के बीच का टूटा रपटा व सड़क।संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। कई दिनों से हो रही बारिश से बरदहा नदी में आई बाढ़ से यूपी क्षेत्र से मध्यप्रदेश के डभौरा को जोड़ने वाली सड़क पर बना रपटा बह गया। सड़क भी कई स्थानों पर टूट गई। इससे दोनों सीमाओं से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन

मानिकपुर से डभौरा जाने के लिए लगभग 20 किमी सड़क बनी है। बीच रास्ते में कई स्थानों पर बरदहा नदी का पानी बहता है। इसके लिए सड़क पर रपटे बने हैं। कई दिनों से हो रही जोरदार बारिश से बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सड़क के ऊपर पानी बह रहा है। इससे यूपी क्षेत्र के मध्यप्रदेश के डभौरा कस्बा को जोड़ने वाली सड़क पर पन्नाघाट का रपटा बह गया।
विज्ञापन

गिदुरहा गांव के संजय सिंह, राजू कोल ने बताया कि रपटे और सड़क में घटिया सामग्री लगाई गई थी। इससे यूपी और एमपी क्षेत्र से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। बरदहा नदी मेें उफान से नदी के किनारे बसे गांव रानीपुर, गिदुरहा, चमरौहा, सकरौहा, कल्याणपुर, रामपुर आदि गांव के निवासियों का संपर्क आपस में कटा है। इस संबंध में बीडीओ धनंजय सिंह ने बताया कि सड़क व रपटे के टूटने के मामले में ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed