फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: 10 lakh stolen from bullion shop

Chitrakoot News: सराफा की दुकान से 10 लाख की चोरी

Mon, 19 Dec 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: 10 lakh stolen from bullion shop
फोटो-2- चोरी के बाद दुकान में जांच पड़ताल करती फिंगर प्रिंट की टीम व मौजूद चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता। - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित मुख्य डाकघर के सामने स्थित सरजू आभूषण मंदिर के चार दरवाजे तोड़कर चोर लगभग 10 लाख के जेवर और नकदी उठा ले गए। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकान मालिक के परिजन पहुंचे और पुलिस सूचना दी। अपर एसपी, सीओ और कोतवाल ने जांच पड़ताल की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। चोर सीसीटीवी कैमरे का सीडीआर भी साथ ले गए हैं।
विज्ञापन

सरजू आभूषण मंदिर के मालिक विनोद सोनी उर्फ लाला ने बताया कि वे शहर के बाहर गए थे। सोमवार को पड़ोसियों ने बताया कि दुकान की दूसरी मंजिल के बाहर का दरवाजा टूटा है। जानकारी होते ही परिजन दुकान पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में दुकान के अंदर पहुंचे तो देखा कि ऊपरी मंजिल के बीच के चार दरवाजे टूटे हैं। शो केस काउंटर में रखी दस किलो चांदी और 50 ग्राम सोने के आभूषण गायब थे। शीशे टूटे थे। 25 हजार रुपये भी गायब है। सीसीटीवी कैमरे का सीडीआर भी नहीं मिला। लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ हर्ष पांडेय व कोतवाल एके मिश्रा डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ टीम के साथ पहुंचे। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि चोर दुकान के बगल के घरों से चढ़े और बाहरी हिस्से की जाली तोड़कर अंदर घुसकर चार दरवाजे तोड़े। चोरी करने के बाद इसी रास्ते से भाग निकले। भाई रामविशाल सोनी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल के अगल बगल किसी दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। सामने की दुकान में लगा कैमरा दुकानदार रात में बंद कर जाता है। लगभग 8 माह पूर्व पुरानी बाजार में ही सुनील सोहाने की सराफा की दुकान से 25 लाख की चोरी हुई थी। इसमें सीसीटीवी में पूरी हरकत कैद हुई थी। चार पूर्व इसका पुलिस ने खुलासा इसी आधार पर किया था। शायद इस बार चोर चौकन्ना थे।

इसी कारण सीसीटीवी कैमरे की सीडीआर साथ ले गए। ऊपरी कमरे में चोरों ने बेखौफ होकर पूरे इत्मीनान से चोरी कर आराम करते रहे। यहां पर पुलिस को बीड़ी, सिगरेट, माचिस, मसाला व कुछ अन्य सामग्री बरामद हुई है। चोर दो या दो से अधिक थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि चोरों ने पूरी घटना को चार से पांच घंटे में अंजाम दिया। इस दौरान हाईवे किनारे से दुकान के सामने से कई बार पुलिस के वाहन गश्त पर निकले, लेकिन किसी को शक तक नहीं हुआ।

ोटो-1- शहर के पुरानी बाजार में सराफा की दुकान में चोरी के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस व मौजूद स्थानी?

ोटो-1- शहर के पुरानी बाजार में सराफा की दुकान में चोरी के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस व मौजूद स्थानी?- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed