{"_id":"5ddeadc08ebc3e54ce703524","slug":"children-should-make-parents-aware-in-following-the-rules-of-traffic-chitrakutt-news-knp5285893148","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात के नियमों का पालन कराने में बच्चे करें अभिभावकों को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात के नियमों का पालन कराने में बच्चे करें अभिभावकों को जागरूक
विज्ञापन
फोटो - 10- संत थामस स्कूल में यातायात के नियमों की जानकारी देते एसपी अंकित मित्तल व मंचासीन डीएम शेष?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बुधवार को स्कू ल के छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी देकर परिजनों को भी जागरूक करने को कहा। बताया कि सड़क दुर्घटना अक्सर नियमों का पालन न करने से होती है। इसका पूरे परिवार को कष्ट भोगना पड़ता है।
शिवरामपुर के पास खुटहा गांव में स्थित संत थॉमस स्कूल परिसर में जिलाधिकारी ने अध्यापकों से कहा कि यातायात के जो तीन चार नियम हैं इनको अध्यापक छात्रों को कक्षा में बतायें। ताकि वह अपने अभिभावकों को जागरूक कर सकें। सड़क दुर्घटना में देश में सबसे अधिक मृत्यु होती है इसको कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। बच्चे अभिभावकों से कहें कि हेलमेट जरूर पहनें मोबाइल फ ोन से आपलोग दूर रहे पढ़ाई में आपलोग ध्यान दें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपने अभिभावकों को ट्रैफि क नियमों की जानकारी दें और उनसे पालन करायें। हेलमेट व शीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य किया जाय। हम सब लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। सवारी गाड़ियों में मात्रा से अधिक सवारी न बैठाएं और तेज गति से गाड़ी न चलाएं। देर से भले ही पहुंचे लेकिन सुरक्षित पहुंचें। समाजसेवी पंकज अग्रवाल, स्कूल के प्रधानाचार्य फादर डेनिश मैस्करेनहास व ट्रैफि क इंचार्ज योगेश कुमार यादव समेत स्कूल के अध्यापक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।