फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Children's interest in hockey game increased

हॉकी खेल के प्रति बच्चों की बढ़ाई रुचि

Sat, 25 Sep 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Children's interest in hockey game increased
Children's interest in hockey game increased - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। टोक्यो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले भारतीय हॉकी टीम के कोच पीयूष दुबे शुक्रवार को शहर के कई स्कूलों में बच्चों से मिले। उन्होंने बच्चों को हॉकी के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। हर स्कूल में छात्रों ने हॉकी लेकर रूटमार्च कर उन्हें गार्ड आफ आनर दिया।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को आये हॉकी कोच ने शुक्रवार को शहर के चित्रकूट पब्लिक स्कूल, श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल व डिफोडिल्स में स्वागत समारोह हुआ। सभी स्थानों पर आयोजकों ने कोच व उनके गुरु पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कोच प्रेम शंकर शुक्ला को शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया है। कोच पीयूष दुबे ने छात्रों को राष्ट्रीय खेल हॉकी से संबंध्ेिात कई उपयोगी जानकारियां दी। विद्यालय के छात्रों की बनाई गई जीवनी को देख प्रभावित होकर खुद हॉकी लेकर बच्चों के साथ खड़े हुए और सफलता के टिप्स दिए। अपनी सफलता और टीम को टोकियो में कांस्य पदक मिलने के अनुभव को भी साझा किया। इस मौके पर प्रेम शंकर शुक्ल की लिखी हॉकी खेल से संबंधित पुस्तक का विमोचन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान भागवताचार्य नवलेश दीक्षित, श्रीजी स्कूल के मैनेजर डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल, अजय अग्रवाल, निदेशक स्वप्निल अग्रवाल, चित्रकूट पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रचित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, प्रिंसिपल भारती शर्मा, ज्योति दुबे, विजय सिंह, विपुल सिंह, अंकित त्रिपाठी, केशव शिवहरे, सुरेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed