फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Children arrived to study by boat, health team did not reach the village

Chitrakoot News: नाव से पढ़ने पहुंचे बच्चे, गांव नहीं पहुंची स्वास्थ्य टीम

Fri, 09 Aug 2024 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Children arrived to study by boat, health team did not reach the village
मऊ/राजापुर। यमुना का पानी गुरुवार को स्थिर रहा। इससे ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि जिन गांवों में बाढ़ का पानी भरा है, वहां के स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति आधी से भी कम रही।
विज्ञापन

यमुना के स्थित रहने से भी ग्रामीणों की दुश्वारियां कम नहीं हुई। मऊ क्षेत्र के मवई कला गांव के रपटे के ऊपर पानी आ जाने से सड़क पर पानी भरा है। इससे मवई, पिपरी, भिख्खी का डेरा, बरवार, मंडौर, बियावल गांव में लोग नाव से आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन

राजापुर क्षेत्र के कई गांवों में यमुना का पानी पहुंच गया है। नदी किनारे खेतों में पानी भर गया है। इससे किसान चिंतित हैं। चिल्लीराकस गांव के किसान महेश प्रसाद ने बताया कि खेतों में पानी भर जाने फसलों को आंशिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
नाव का सहारा छात्र-छात्राओं को लेना पड़ा
मऊ। मऊ कस्बे में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नाव का सहारा लेना पड़ा। मडौंर गांव के छात्र राकेश तिवारी, विमल मिश्रा ने बताया कि वे साइकिल से मऊ कस्बा स्थित कॉलेज में पढ़ने जाते हैं। रास्ते में पानी भरा होने पर नाव का सहारा लेना पड़ा। संवाद
इनसेट
स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची
मऊ। यमुना में बाढ़ से जो गांव प्रभावित हैं। उन गांवों में स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची। मवई कला गांव के हरिचंद्र, रमेश ने बताया बाढ़ से गांव के आसपास गंदगी फैल गई है। इससे बीमारी फैल सकती है। मवई कला के संदीप कुमार ने बताया कि गांव में तीन लोगों को बुखार है, लेकिन बाहर जाने वाले रास्ते में जलभराव होने से बाहर से दवा नहीं आ पा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम आती तो इलाज मिल जाता। संवाद

इनसेट
एसडीएम मऊ राकेश कुमार पाठक व राजापुर तहसीलदार प्रमोद झा ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। नाव मौके पर लगाई गई हैं। जलस्तर बढ़े वाले स्थानों पर लगाये गये कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि हर दो घंटे की रिपोर्ट भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed