फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Children are studying under a leaking roof

Chitrakoot News: टपकती छत के नीचे बच्चे कर रहे पढ़ाई

Thu, 08 Aug 2024 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Children are studying under a leaking roof
चित्रकूट। शहर से सटे प्राथमिक विद्यालय बंधोइन के भवन की हालत यह है कि यहां एक कक्षा में संबद्ध उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र टपकते पानी के बीच पढ़ने के लिए मजबूर हैं। बुधवार को यह नजारा आम हो गया। कक्षा में पानी टपक रहा है। इससे शिक्षक बाल्टी में पानी भरकर बाहर फेंंक रहे हैं। बच्चे भी सहयोग कर रहे हैं। इसके बाद इसी पानी भरे वाली कक्षा में शिक्षक पढ़ाई भी करा रहे हैं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक संतोष सिंह ने बताया कि कुल तीन शिक्षक हैं। कुछ 36 छात्र हैं इसमें बुधवार को 30 बच्चे उपस्थित रहे। उनके स्कूल का भवन खराब होने से प्राथमिक विद्यालय बंधोइन से संबद्ध कर एक कक्षा में पढ़ाते हैं। बुधवार को पढ़ाई के दौरान तेज बारिश से कक्षा में पानी भरने लगा। कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर नये भवन दिलाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। टपकती छत के नीचे पानी भरी कक्षा में पढ़ाई कराने की मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed