फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Child helpline stopped the marriage of a minor

Chitrakoot News: चाइल्ड हेल्पलाइन ने नाबालिग की शादी रुकवाई शादी

Sat, 21 Jun 2025 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Child helpline stopped the marriage of a minor
चित्रकूट। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम ने सीतापुर के एक गांव में 14 वर्ष की बालिका का विवाह रुकवा दिया। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विशेष कुमार त्रिपाठी ने मामले की सूचना जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता एवं बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ सिंह को दिया।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, महिला सुपरवाइजर दीपा शुक्ला, सुपरवाइजर रामचंद्र एवं अवधलाल सीतापुर पुलिस चौकी के कांस्टेबल रविंद्र के साथ विवाह स्थल पर पहुंचे। काफी विरोध के बाद टीम ने पुलिस की मदद से बालिका को रेस्क्यू कर लिया । बालिका को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश माथुर के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद वन स्टॉप सेंटर में अग्रिम कार्रवाई तक के लिए रोका गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed