फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chief Engineer of Umre inspected, prepare platform and rest room before Kumbh

Chitrakoot News: उमरे के चीफ इंजीनियर ने किया निरीक्षण ्कुंभ के पूर्व तैयार करें प्लेटफाम व विश्राम कक्ष

Sat, 19 Oct 2024 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer of Umre inspected, prepare platform and rest room before Kumbh
चित्रकूट। उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों ने चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। चीफ इंजीनियर ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेला के पूर्व हर हाल में प्लेटफार्म व विश्राम कक्ष तैयार होने चाहिए।
विज्ञापन

इसमें लापरवाही मिली तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को उमरे प्रयागराज के चीफ इंजीनियर अशद सईद व बांदा एडीएन दीपक कुमार टीम के साथ चित्रकूट पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर व दो पर लगाये जा रहे पत्थर के काम का निरीक्षण किया। इसके बाद गेट से लेकर विश्राम कक्ष के निर्माण का जायजा लिया।
विज्ञापन

दो घंटे तक निरीक्षण के बाद निर्माण एजेंसी के इंजीनियर आलोक कुमार से कहा कि कुंभ मेला जनवरी 2025 में शुरु होना है। इसके लिए बाया झांसी कानपुर लाखों तीर्थयात्री चित्रकूट स्टेशन से होकर प्रयागराज पहुंचेगे। तीर्थयात्री चित्रकूट भी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यात्रियों के पैदल चलने में किसी प्रकार की घटना न हो। इसके लिए पत्थर सभी स्थानों पर लगायें जाएं। प्लेटफार्म व विश्राम कक्ष नवंबर तक पूरा करें। इस मौके पर स्टेशन प्रबंधक सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed