फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chech villagers demonstrated not get paid

चेक का भुगतान न मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 17 Apr 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Fri, 17 Apr 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Chech villagers demonstrated not get paid

बैंक अफसरों और दलालों पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगा ग्रामीणों ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। बाद में इन लोगों ने एसडीएम के नाम ज्ञापन भी तहसील कार्यालय में दिया। वहीं तहसीलदार कतवारू राम ने ज्ञापन नहीं मिलने की बात कही है।

विज्ञापन


गुरुवार को मोहिनी और पुरा गांव के मोतीलाल, रामबाबू, कालका प्रसाद, शेषधर, शिव अभिलाष, धर्मेंद्र सिंह, जागेश्वर, रामलखन, छेदीलाल ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इनका कहना था कि उन लोगों को ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने पर चेक मिले थे। पचीस दिन होने को आए पर अभी तक इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की लालता रोड शाखा से उनकी  चेक का भुगतान नहीं किया गया। चेक की समय सीमा निकल जाएगी तो उन्हें कुछ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि बैंक में दलाल सक्रिय हैं और वे किसानों से प्रति चेक दो सौ रुपए की मांग कर रहे हैं। दावा किया कि इसमें बैंक के अफसर  की भी मिलीभगत है।


राजेश कुमार वर्मा, बैंक मैनेजर ने कहा कि उनके बैंक में कोई दलाल नहीं हैं, यह कोई भी आकर देख सकता है। सुविधा शुल्क मांगने की बात गलत है।  कई दिनों की छुट्टी की वजह से चेक क्लीयर नहीं हो पाए थे। सभी के चेक जल्द क्लीयर कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed