{"_id":"d0520e8d3fe061d401d1beb75a9d21f3","slug":"chaudhary-charan-singh-s-birth-anniversary-honoring-32-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 32 किसानों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 32 किसानों का सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 23 Dec 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान सम्मान दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिले के कृषि, पशुपालन और मत्स्य विभाग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 32 किसानों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग ने किया था।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर डीएम नीलम अहलावत ने की। इस मौके पर उन्होंने किसानों को देश की प्रगति में भागीदारी निभाने को कहा। सुकुरवा, राममनोहर, अमरनाथ, मुन्नाई को कृषि विभाग का प्रथम पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
संतोष कुमार, मेवालाल, शिवबली और शिवप्यारी को दूसरा पुरस्कार दिया गया। इसी तरह पशुपालन विभाग से हजरत अली, राजेश सिंह, रेवतीरमण त्रिपाठी, सुरेंद्र प्रताप सिंह को प्रथम, प्रेम सिंह, दिनेश सिंह, बद्री प्रसाद, प्रेमचंद्र को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
मत्स्य विभाग की ओर से शंकर, सुंदर, संतोष कुमार, रामबालक को प्रथम और मिथलेश कुमार, भैरव, बोड़ा और बल्देव प्रसाद को सम्मानित किया गया।
उप कृषि निदेशक जगदीश नारायण ने बताया कि प्रथम पुरस्कार में सात हजार और द्वितीय पुरस्कार में पांच हजार रुपए किसानों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से स्थानांतरित कर दिए जाएंगे। किसानों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र दिए।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एनपी सिंह, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार, भाकियू अध्यक्ष रामसिंह पटेल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एके गहलोत, जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी मौजूद रहे। संचालन किसान शिवकुमार शुक्ल ने किया।
आल इंडिया बैकवर्ड इंप्लाइज फेडरेशन (आइबेफ) की जिला इकाई ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही किसानों का भला किया जा सकता है।
जिलाध्यक्ष के आवास पर हुए कार्यक्रम में संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि चौधरी साहब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुशवाहा ने कहा कि देश का किसान परेशान है। ऐसे में चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों पर चलकर ही किसानों और कृषि की दशा में सुधार हो सकेगा।
आनंद यादव का कहना था कि सरकारें पूंजीपतियों के लिए काम कर रही हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य डा. सुरेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है।
सनत कुमार पटेल ने कहा कि गांव के विकास के लिए ब्लाकों की अवधारणा उनकी ही देन है। जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने किसानों को अपनी उपज का दाम खुद लगाने का अधिकार देने की वकालत की। संचालन आइबेफ के महामंत्री लवलेश कुशवाहा ने किया।
बैठक में शिवबली, त्रिवेणी यादव, दिनेश वर्मा, त्रिभुवन सिंह, अमर नाथ यादव, मनोज सोनी, अरुण सोनी, प्रदीप पटेल, शिवकुमार सिंह, अमर सिंह, कुंजबिहारी, धर्मेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, तनवीर मौजूद रहे।