फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Celebrations mark Mahashivratri in Dharamnagari, Shiva temples and Shivalayas decorated

Chitrakoot News: धर्मनगरी में महाशिवरात्रि पर धूम, सजे शिव मंदिर-शिवालय

Sun, 15 Feb 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 15 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Celebrations mark Mahashivratri in Dharamnagari, Shiva temples and Shivalayas decorated
फोटो न- 14सीकेटीपी 04 रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर। संवाद - फोटो : नसियाजी मंदिर में आयोजित लाडू महोत्सव में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी
चित्रकूट/ खोही। धर्मनगरी में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व के लिए जिले के प्राचीन मंदिर सजधज कर तैयार हैं। मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला एक दिन पहले से ही शुरू हो गया है। इस बार महाशिवरात्रि पर लगभग 48 साल बाद बनने वाले चतुर्ग्रही योग का महायोग इसे और भी विशेष बना रहा है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र के प्रसिद्ध मत्तगजेन्द्र नाथ मंदिर, रामघाट में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। पुजारी प्रदीप दास ने बताया कि महाशिवरात्रि पर सुबह 4 बजे से ही भक्तों का मंदिर में आना शुरू हो जाएगा। भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। भक्तिमय माहौल को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए जबलपुर से विशेष शहनाई वादकों को आमंत्रित किया गया है, जो सुबह से ही अपनी मधुर धुनों से वातावरण को शिवमय बनाएंगे। मंदिर परिसर को फूलों, लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में भगवान शिव की बरात शाम 4 बजे धूमधाम से निकाली जाएगी, साथ ही अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे। इसी प्रकार मानिकपुर क्षेत्र के सोमनाथ मंदिर, मऊ क्षेत्र के ऋषियन आश्रम के शिवमंदिर में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन होंगे। भरतकूप क्षेत्र के मड़फा शिवमंदिर में लगने वाले मेले के लिए भी ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पहाड़ी कस्बे के पालेश्वरनाथ मंदिर में भी मेला लगेगा।
-----------

शहर में भी उत्सव का माहौल, विशेष झांकियां होंगी प्रस्तुत
जिला मुख्यालय के धतुरहा चौराहा पर भी महाशिवरात्रि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां मथुरा के कलाकारों द्वारा दोपहर 12 बजे से भगवान शिव की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। शाम 4 बजे भव्य बरात निकाली जाएगी। शहर के कोठी तालाब, ओम प्लाजा और जगदीशगंज मोहल्ले के शिव मंदिरों में भी विशेष तैयारियां की गई हैं।

------------

48 साल बाद बन रहा अद्भुत चतुर्ग्रही योग
इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व एक अत्यंत शुभ संयोग लेकर आ रहा है। लगभग 48 वर्षों के अंतराल के बाद चतुर्ग्रही योग का महायोग बन रहा है। इस दिन त्रयोदशी और चतुर्दशी दोनों तिथियां पड़ रही हैं। मान्यता है कि इस विशेष दिन भगवान शिव के दर्शन मात्र से परिवार का कल्याण होता है। साथ ही, किसी भी नए कार्य की शुरुआत या खरीदारी के लिए यह दिन अत्यंत फलदायी माना जा रहा है।

फोटो न- 14सीकेटीपी 04 रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर। संवाद

फोटो न- 14सीकेटीपी 04 रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर। संवाद- फोटो : नसियाजी मंदिर में आयोजित लाडू महोत्सव में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी

फोटो न- 14सीकेटीपी 04 रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर। संवाद

फोटो न- 14सीकेटीपी 04 रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर। संवाद- फोटो : नसियाजी मंदिर में आयोजित लाडू महोत्सव में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed