फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Celebration of Independence Day seen everywhere, excitement of Tiranga Yatra

Chitrakoot News: हर जगह दिखी स्वतंत्रता दिवस की धूम, तिरंगा यात्रा का उत्साह

Tue, 15 Aug 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Independence Day seen everywhere, excitement of Tiranga Yatra
मऊ/बरगढ़/खोही (चित्रकूट)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पहाड़ी व कर्वी ब्लाक में अध्यक्ष हीरो मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। मऊ कस्बे में भी मानव शृंखला व तिरंगा यात्रा निकाली। इसके अलावा राजकीय पालिटेक्निक बरगढ़ के कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पहाड़ी व कर्वी ब्लाक में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा जनार्दन सिंह ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति का जाग्रत करना है, ताकि जन-जन तक देशभक्ति का सही मायने में अर्थ पता चले। इस मौके पर मोहित मिश्रा, हर्ष मिश्रा, प्रमेेंद्र सिंह, आदित्य, सुखेंद्र सिंह, पुष्पराज सिंह, आदित्य तिवारी, अरविंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, मऊ में अपना दल विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी के आवास से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा बस स्टैंड होते हुए तहसील परिसर पहुंचा। तहसील परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर बस स्टैंड होते हुए वापस तहसील परिसर पहुंची। इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक अविनाश चंद्र, राजभूषण द्विवेदी, अमित द्विवेदी, विनीत द्विवेदी, एसडीएम राकेश पाठक, सीओ मऊ राजकमल, तहसीलदार राजेश यादव, भागवत द्विवेदी प्रभात कुमार पांडेय, विनोद बलुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय पालिटेक्निक बरगढ़ में प्रधानाचार्य एसके वैश्य के नेतृत्व में कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। बरगढ़ मोड़ पर सभी घरों में तिरंगे का वितरण करके आजादी के अमृत महोत्सव को पूर्ण मनोयोग और हर्षोल्लास मनाने के लिए कहा। इस मौके पर चंद्रभान प्रजापति, अनंत कुमार, स्वाती खतनानी, भूपेंद्र कुमार, दीपेंंद्र कुमार, संजीव कुमार, सचिन कुमार मौर्य, आकांक्षा, उमा शुक्ला, अशोक विश्वकर्मा, अनुपम सिंह, अमित कुमार व आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे। विद्याधाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जानकीकुंड परिसर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन व प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

इसके अलावा नगर पालिका परिषद कर्वी की ओर से सभासद शंकर यादव ने शास्त्रीनगर में घर-घर तिरंगा वितरण किया। इसी क्रम में सेवा भारती जिला इकाई द्वारा सेवा बस्ती शास्त्रीनगर व रानीपुर भट्ट में तिरंगा वितरण किया। इस मौके पर गुरु प्रकाश शुक्ला, राजकिशोर शिवहरे, शिवा कुमार, गोविंद, शिवकुमार व हिमांशु शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed