फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   CBI is also resorting to technology

चित्रकूटः तकनीक का भी सहारा ले रही सीबीआई

Mon, 23 Nov 2020 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
CBI is also resorting to technology
चित्रकूट। पचास से ज्यादा बच्चों संग यौन उत्पीड़न के आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन के खिलाफ सीबीआई मजबूत साक्ष्य जुटाने के लिए अब तकनीक का भी सहारा ले रही है। सीबीआई ने जेई के घर से बरामद इलेक्ट्रानिक व डिजिटल डिवाइस को फोरेंसिक विश्लेषण के लिए रीजनल फोरेंसिक साइंस लैब दिल्ली भेजा है। सीबीआई को उम्मीद है कि फोरेंसिक जांच में जेई की और करतूतों का पर्दाफाश होगा। साथ ही मददगारों की भी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

सीबीआई ने निलंबित जेई को गिरफ्तार करने के बाद चित्रकूट स्थित एसडीएम कालोनी के पीछे शोभा सिंह का पुरवा के किराये के मकान की तलाशी ली थी। टीम ने जेई के मकान से दस मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, सेक्स खिलौने, छह मेमोरी कार्ड, छह पेन ड्राइव व एक वीडियो रिकार्डिंग कैमरा बरामद किया था। साथ ही आठ लाख 27 हजार 650 रुपये भी बरामद किए थे।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने रामभवन के पास और घर से मिली इलेक्ट्रानिक डिवाइस को जांच को रीजनल फोरेंसिक लैब दिल्ली भेज दिया है, ताकि उसके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई को फौरी जांच में लैपटॉप और वीडियो कैमरे में कई मासूमों के यौन शोषण के वीडियो मिले थे। इससे टीम ने यौन शोषण के शिकार कई बच्चों की शिनाख्त भी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इन बच्चों से लगातार संपर्क कर आरोपी जेई की करतूतों का ब्योरा जुटाने में लगी है। सूत्रों की मानें तो टीम की कई पीड़ित बच्चों से बात भी हो गई है। अन्य के बारे में पता लगा रही है। जेई रामभवन के पास और उसके घर से बरामद इलेक्ट्रानिक डिवाइस (वीडियो कैमरा व लैपटॉप) की जांच में रैकेट से जुड़े देश-विदेश के लोगों की जानकारी मिल सकेगी।

यह भी पता चल सकेगा कि रैकेट से भारत के अलावा किन-किन देशों के लोग जुड़े हैं। डार्क वेब और इंटरनेशल पोर्न वेबसाइट के जरिए यौन उत्पीड़न के शिकार बच्चों के अश्लील वीडियो भेजे जाते थे। रैकेट से जुड़े लोगों और उनके मददगारों का पता लगने पर देश-विदेश में बैठे लोगों पर सीबीआई का शिकंजा कसेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed