फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Caught three who cheated ten lakh rupees

Chitrakoot News: दस लाख रुपये की ठगी करने वाले तीन को दबोचा

Fri, 23 Jun 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 23 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Caught three who cheated ten lakh rupees
खोही(चित्रकूट)। जिले की सीमा से सटे चित्रकूट मध्यप्रदेश सतना में सोने के सिक्के के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। उन्होंने एक व्यक्ति से एक किलो सोने के सिक्के के बदले साढ़े दस लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपियों से पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

चित्रकूट थाना प्रभारी हीरालाल मिश्रा ने बताया कि कटनी जिले के छुरिया बहोरीबंद निवासी शिवम पांडेय के मुताबिक बांदा के मवई बुजुर्ग निवासी राकेश सिंह गौर, छतरपुर थाना प्रकाश बम्हौरी के मुडहरा निवासी रामदीपक रैकवार, नया गांव चित्रकूट थाना सरवई निवासी शब्बीर शाह उससे कम कीमत पर सोने के सिक्के देने की बात कही थी। इन तीनों ने उसको सैंपल के तौर पर सिक्के दिखाए थे।
विज्ञापन

इनमें एक सिक्के का वजन करीब दो ग्राम था। इसके बाद तीनों ने सोने के सिक्के करीब एक किलो पोटली में रखकर उसको दिए। इन सिक्कों की कीमत दस लाख 50 हजार रुपये वसूल ली। शिवम पांडेय ने जब सिक्कों को घर में जाकर अच्छी तरह देखा तो वह सोने के बजाय तांबे के थे। वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed