फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Caught in a jurisdictional dispute between police forces, the injured man writhed in pain for an hour and a half

Chitrakoot News: पुलिस सीमा विवाद में उलझी घायल डेढ़ घंटे तड़पता रहा

Fri, 10 Jul 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Caught in a jurisdictional dispute between police forces, the injured man writhed in pain for an hour and a half
मानिकपुर | मारकुंडी रेलवे ट्रैक के किनारे शुक्रवार शाम एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस उसे शाम 4:51 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मानिकपुर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल के साथ कोई अटेंडेंट नहीं था। घटना किसके क्षेत्र में हुई है इसको लेकर सिविल पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ के बीच समन्वय नहीं बन पाने से उसे तत्काल जिला अस्पताल नहीं भेजा जा सका। इस दौरान युवक करीब डेढ़ घंटे तक इलाज के इंतजार में तड़पता रहा। बाद में सूचना मिलने पर मारकुंडी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शाम 6:20 बजे एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। घायल की पहचान उसके मोबाइल फोन के आधार पर तारेश दुबे (22) पुत्र रमाकांत दुबे, निवासी समदा, थाना जियावन, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed