फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Case of sexual exploitation of children and selling in international website, CBI brought third accused to Chitrakoot

बच्चों के यौन शोषण व इंटरनेशनल वेबसाइट में वीडियो बेचने का मामला, तीसरे आरोपी को चित्रकूट लेकर आई सीबीआई

Fri, 12 Feb 2021 07:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Feb 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Case of sexual exploitation of children and selling in international website, CBI brought third accused to Chitrakoot
बच्चों के यौन शोषण व इंटरनेशनल वेबसाइट में बेचने का मामला - फोटो : amar ujala
बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न कर वीडियो बनाने के मामले में सीबीआई टीम दिल्ली से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार की देर शाम चित्रकूट पहुंची। यहां उससे पूछताछ की। मामले में अब सीबीआई मुख्य आरोपी जेई रामभवन के सहयोगी शिक्षक व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से पूछताछ कर सकती है। 
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन को सीबीआई ने नाबालिग बच्चों को पोर्न वीडियो दिखाकर उनके साथ यौन शोषण करने और फिर इसका वीडियो इंटरनेशनल स्तर पर बेचने के आरोप में 16 नवंबर को गिरफ्तार किया था। एक माह के अंदर ही सीबीआई ने इस काम में जेई की सहयोगी उसकी पत्नी दुर्गावती को भी पकड़कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


अब दिल्ली के गीता कालोनी निवासी मो. आकिब पुत्र मो. अनवर अंसारी को गिरफ्तार कर सीबीआई चित्रकूट लाई। गुरुवार की देर रात जिला अस्पताल में उसका मेडिकल व कोरोना जांच कराने के बाद सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे लेकर बांदा रवाना हो गई है। सूत्रों की मानें तो जेई के कुछ और सहयोगियों की लिस्ट तैयार कर रही है। जिसमें एसडीएम कालोनी निवासी कुछ शिक्षक से लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को पूछताछ के लिए फिर सीबीआई बुलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed