{"_id":"660b052e45b25de5b909e894","slug":"car-driver-crushes-women-one-dead-other-seriously-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106004-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नौसिखिया कार चालक ने महिलाओं को कुचला एक की मौत, दूसरी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नौसिखिया कार चालक ने महिलाओं को कुचला एक की मौत, दूसरी गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग के पास घर के बाहर बैठी देवरानी, जेठानी समेत तीन महिलाओं को नौसिखिया चालक ने कार से कुचल दिया। एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तीसरी महिला चुटहिल हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कार समेत चालक को पकड़ लिया है।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के खोही निवासी कैलाश केसरवानी ने बताया कि उनकी पत्नी पार्वती (35) रविवार की देर शाम देवरानी खुशबू व निर्मला के साथ घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान गली में ही पड़ोसी कार चला रहा था। गली के मोड़ पर बेकाबू कार ने महिलाओं को कुचल दिया। इससे पार्वती और खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गईं। निर्मला चुटहिल है।
परिजन सभी को आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। डाॅक्टरों ने गंभीर दशा के चलते पार्वती को प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज में डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खुशबू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना होते ही चालक कार छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार बरामद की।
विज्ञापन
कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से अशोक त्रिपाठी को भी पकड़ लिया है। पूछताछ की जा रही है। पति ने बताया कि पहली पत्नी की मृत्यु होने के बाद दूसरी शादी पार्वती से की थी। मृतका के दो पुत्र हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।