फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Candidates disappointed due to postponement of TET

टीईटी स्थगित होने से परीक्षार्थी निराश

Mon, 29 Nov 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Candidates disappointed due to postponement of TET
टीईटी अचानक रद्द होने पर निराश होकर लौटते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में निर्धारित समय से शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद ही परीक्षा स्थगित कर दी। कहा गया कि शासन का आदेश है कि परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। परीक्षा स्थगित होने से परीक्षार्थियों में खासी निराशा दिखी।
विज्ञापन

टीईटी की परीक्षा जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में निर्धारित समय सुबह दस बजे से शुरू हुई। परीक्षार्थियों को पेपर बांट दिये गये। लगभग आधा घंटे बाद कहा गया कि पेपर स्थगित कर दिये गये हैं। उनको विश्वास नहीं हुआ कि परीक्षाये शुरू होने बाद परीक्षाएं स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद परीक्षार्थी अपने अपने कक्ष से बाहर निकलकर घर जाने लगे। परीक्षा स्थगित होने के बाद केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की अच्छी खासी भीड़ रही।सब कोई यह जानने की कोशिश में लगा रहा है आखिरकार परीक्षायें क्याें स्थगित कर दी गई।जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने बताया कि शासन के आदेश पर परीक्षायें स्थगित की गई हैं। उत्तर पुस्तिकाएं जमा कर सील करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा देने आए कर्वी निवासी सुधीर सिंह, बसंत कुमार,बांदा के राजकुमार, मऊ की रत्नावली, कौशांबी की शिवकली, प्रयागराज की सोनम ने बताया कि उनका केंद्र शहर के श्रीगंगा जी जनसेवा इंटर कालेज था।

प्रथम पाली की परीक्षायें निर्धारित समय से शुरू भी हो गईं। लगभग आधा घंटे बाद कहा गया कि परीक्षा स्थगित हो गई है। जब कारण पूछा तो बताया कि पेपर आउट हो गया है। इससे निराश होकर लौट गये। बताया कि परीक्षायें स्थगित होने के बाद दूसरी पाली की परीक्षा होगी की नहीं इस बात की जानकारी नहीं दी जा रही थी, जिससे वह परेशान रहे।

 टीईटी परीक्षा अचानक रद्द होने पर परीक्षा केंद्र के गेट पर मीडिया से बातचीत करते परीक्षार्थी।

टीईटी परीक्षा अचानक रद्द होने पर परीक्षा केंद्र के गेट पर मीडिया से बातचीत करते परीक्षार्थी। - फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed