फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Can't tolerate harassment of traders: Nandi

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : नंदी

Mon, 29 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Can't tolerate harassment of traders: Nandi
Can't tolerate harassment of traders: Nandi - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडे, अपराधियों ने सरेंडर कर दिया है, जो बचे थे वो जेल के अंदर हैं। व्यापारियों के हित की सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने यह बात भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सम्मेलन में सम्मेलन में कही। इससे पहले रविवार को शहर के पुरानी कोतवाली परिसर के पास आयोजित व्यापारी सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री का व्यापारी नेताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा शासन काल में व्यापारी निडर होकर व्यापार कर रहा है। व्यापारियों को लूटने और पीटने वाले गुंडों को जेल भेज दिया गया है। कानपुर बुंदेलखंड अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदूवादी विचारधारा को लेकर जन जन के कल्याण के लिए मोदी व योगी सरकार ने काम किया है।
विज्ञापन

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नितिन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी हित मे कई जन कल्याणकारी योजनाओं को चला कर सभी का विकास किया जा रहा है। व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक/चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा में ही व्यापारियों का हित है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि जनता के सहयोग से 2022 चुनाव में यूपी में 350 के पार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक शानू गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने व्यापारियों समेत आमजन को रोजगार, सुरक्षा दिया है। संचालन जिला महामंत्री राजेश जायसवाल ने किया। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, गोसेवा आयोग के कृष्ण कुमार भोले, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, शेषू जायसवाल, विनोद केशरवानी, प्रमोद जायसवाल, ओम प्रकाश साहू, सुनील द्विवेदी, अशोक गुप्ता, दिनेश तिवारी, देवेंद्र केसरवानी, उज्ज्वल गुप्ता, शुभम अग्रहरि, अनुज गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, शकुंतला गुप्ता, रीता मिश्रा, अर्चना सिंह, माया देवी, मंजू वर्मा, रामबाबू गुप्ता, कल्लूराम गुप्ता, गुलाब गुप्ता, सुनील हड्डू दादा, आदि व्यापारी व महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed