{"_id":"5fe37dcc8ebc3e3eae6eeaf9","slug":"business-chamber-condemned-commercial-tax-raids-chitrakutt-news-knp6017299104","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: वाणिज्यकर के छापे की व्यापार मंडल ने की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: वाणिज्यकर के छापे की व्यापार मंडल ने की निंदा
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के एक रेडीमेड प्रतिष्ठान पर वाणिज्यकर विभाग बांदा की टीम की छापेमारी की व्यापार मंडल ने निंदा की है। चित्रकूटधाम उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन नहीं किया है। इसका विरोध दर्ज कराया जाएगा। जांच का विरोध नहीं है, लेकिन अफसरशाही का विरोध होगा।
मंगलवार को वाणिज्यकर की विशेष अनुसंधान शाखा बांदा की टीम की डीसी रश्मि अवस्थी के नेतृत्व में शहर के पुरानी बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान में छापेमारी की गई थी। कई कागजों का मिलान कर प्रतिष्ठान मालिक को बांदा बुलाया गया है।
अमर उजाला में खबर छपने के बाद जिले के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को मामले की जानकारी हुुई। बुधवार को उद्योग व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल व युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि किसी शिकायत या गड़बड़ी पर अधिकारी जांच करें, लेकिन नियमानुसार जब जिले के बाहर की टीम छापेमारी करे तो स्थानीय व्यापार मंडल या स्थानीय विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए।
विज्ञापन
कहा कि अनावश्यक रूप से व्यापारियों को परेशान नहीं करना चाहिए। मुख्यमंत्री के भी निर्देश हैं कि व्यापारियों के यहां छापेमारी करें तो स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को अवगत कराएं। इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को दी जाएगी।