फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bus operator killed in collision with speeding truck

Chitrakoot News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बस परिचालक की मौत

Fri, 08 Sep 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 08 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bus operator killed in collision with speeding truck
मानिकपुर(चित्रकूट)। कस्बे के बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़े बस परिचालक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी सुनील (37) पुत्र बद्री प्रसाद प्राइवेट बस में राजापुर से मानिकपुर रूट पर चलता था। गुरुवार की रात मानिकपुर में बस स्टेैंड पर लगने के बाद वह खाना खाने के लिए होटल जा रहा था। सड़क किनारे वह खड़ा था, तभी तेज रफ्तार से ट्रक आया और उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।

जन्माष्टमी की रात को जब परिजन पर्व मनाने के लिए तैयारी कर रहे थे उसी बीच घटना की जानकारी मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक दो भाईयों में छोटा था। शादी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि चालक ट्रक को सरैंया मार्ग पर छोडकर चालक भाग निकला है। पुलिस ने ट्रक को सरैंया चौकी में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed