{"_id":"688fa83b45a1f05aa90ba79b","slug":"bus-collides-with-bike-on-highway-two-friends-die-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-118752-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाईवे पर बस ने बाइक में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाईवे पर बस ने बाइक में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : घटना के बाद जांच करती पुलिस।
शिवरामपुर (चित्रकूट)। राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खुटहा के पास एक स्कूल के सामने शनिवार की शाम को रोडवेज बस ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते थे। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। यात्रियों को अन्य बसों से रवाना किया गया।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के कादरगंज निवासी सुग्रीव कुमार ने बताया कि वह गांव के विकास विश्वकर्मा (25) के साथ शिवरामपुर आए। वह शिवरामपुर में सब्जी की दुकान खोले हैं। विकास ने उसे बाइक से उतार दिया और लैना बाबा जाने की बात कहकर चला गया। विकास शहर के सोनेपुर रोड पर कमरा लेकर रहता था और बस स्टैंड स्थित शत्रुघ्न मोबाइल की दुकान में रिपेयरिंग का काम करता था। बताया कि उसी दुकान में भरतकूप थाना क्षेत्र के बगलई निवासी मोहित कुशवाहा (28) भी काम करता था।
वह भरतकूप से कर्वी आ रहा था। शिवरामपुर से विकास और मोहित एक ही बाइक से हो गए थे। हाईवे पर सदर कोतवाली के शिवरामपुर मार्ग पर स्थित संत थामस स्कूल के सामने कर्वी की ओर से बांदा जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही कर्वी सीतापुर व शिवरामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन से बाइक सवार दोस्तों को लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डाॅक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। यात्रियों को उतारकर दूसरे वाहन से भेजा गया है। चौकी प्रभारी शिवरामपुर शनि चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना पर तुरंत पहुंचे, घायलों को अस्पताल भी लेकर गए लेकिन मौत हो गई। बांदा डिपो की बस को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहनेथे।
घटना की जानकारी होते ही दाेनों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। सभी का रो रो कर बुरा हाल था। मोहित की पत्नी गोमती देवी व आठ माह का बेटा मानस है। मासूम को तो पिता के मौत के बारे में कुछ पता ही नहीं है।
मृतक विकास अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता अवधेश विश्वकर्मा व मां यही कह कर रो रहे थे कि हमारा इकलौता चिराग बुझ गया, अब किसके सहारे रहेंगें। हमारी देखरेख कौन करेगा।