फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bundelkhand Express arrived with a delay of 11 and a half hours

Chitrakoot News: साढ़े 11 घंटे की देरी से आई बुंदेलखंड एक्सप्रेस

Tue, 11 Feb 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand Express arrived with a delay of 11 and a half hours
चित्रकूट/शिवरामपुर/मानिकपुर। महाकुंभ के चलते चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली बुंदेलखंड समेत 11 ट्रेनें 12 से दो घंटे की देरी से चल रही हैं। इस वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार रात 12:30 बजे कर्वी आने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस सोमवार की दोपहर 12 बजे पहुंची।
विज्ञापन


महाकुंभ मेला जाने व आने वाले श्रद्धालुओं को संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान के लिए लगातार जा रहे हैं। सोमवार की सुबह स्टेशन पर श्रद्धालुओं का रेला देखने को मिला। ट्रेन आने पर उस पर सवार होने के लिए श्रद्धालु धक्कामुक्की करते रहे। रेलवे पुलिस श्रद्धालुओं को ट्रेन पर चढ़ने-उतरने में मदद करती रही। वाराणसी के बैजनाथ ने बताया कि वह परिवार के साथ चित्रकूट दर्शन करने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस से आये हैं। ट्रेन रविवार की रात की जगह सोमवार की दोपहर को पहुंची। इस वजह से रास्ते में पूरे परिवार को भूख-प्यास जैसी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस को रविवार की रात 12 बजे चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर आना था, लेकिन 12 घंटे देरी के कारण सोमवार की दोपहर में आई। इसी प्रकार दुर्ग से कानपुर बेतवा एक्सप्रेस पांच घंटा, महाकौशल छह घंटा, अहमदाबाद से बरौनी, तुलसी एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस तीन-तीन घंटा, वीरांगना लक्ष्मीबाई चार घंटा, अंबेडकर नगर ढाई घंटा, इंटरसिटी, बरौनी से अहमदाबाद व पैसेंजर ट्रेन दो-दो घंटे लेट से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed