फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BSA becomes teacher, teaches students math and English

Chitrakoot News: बीएसए बने शिक्षक छात्रों को पढ़ाई गणित व अंग्रेजी

Thu, 08 Aug 2024 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
BSA becomes teacher, teaches students math and English
चित्रकूट। बीएसए ने पहाड़ी ब्लाॅक के छह से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। छात्र संख्या कम पाए जाने पर बढ़ाने के निर्देश दिए। विद्यालय समय में शिक्षकों के कक्षाओं में न होकर इधर-उधर घूमते पाए जाने पर चेतावनी दी गई है। प्राथमिक विद्यालय की एक कक्षा में वह खुद शिक्षक बन गये। छात्रों से कई सवाल किये और उन्हें गणित व अंग्रेजी पढ़ाई।
विज्ञापन

बीएसए बीके शर्मा पहाड़ी ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जाकर निरीक्षण किया। जहां शिक्षक व छात्र उपस्थित मिले। 67 सापेक्ष 30 छात्र मौजूद रहे। इस दौरान सहायक शिक्षक इधर उधर घूमते पाए गए। जिस पर प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि समय सारिणी के अनुसार स्वयं व अन्य शिक्षकों से कक्षाओं में पढ़ाई कराई जाए। प्राथमिक विद्यालय भाग-एक में 86 के सापेक्ष 37 छात्र पाए गए। इस दौरान छात्रों से प्रश्न पूछे गए। जिसका सही जवाब मिला। कंपोजिट विद्यालय खरसेंडा में निरीक्षण के समय सहायक शिक्षक राम प्रकाश, वेंकटेश मिश्रा, पंकज त्रिपाठी अनुपस्थित रहे। जिनका समुचित विवरण विद्यालय पंजिका में अंकित किया गया था। जिनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

123 में 52 छात्र उपस्थित रहे। कंपोजिट विद्यालय नांदी में कई माह से शिक्षामित्र वंदना देवी गैरहाजिर पाई गई। 224 में 149 छात्र उपस्थित पाए गए। छात्रों ने बताया कि दूध का वितरण नहीं हुआ है। विद्यालय के बाहर कुत्ते मिलने पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी गई। कंपोजिट विद्यालय चौरा के निरीक्षण के दौरान संतोष कुमारी, आस्था गुप्ता, सबिता वर्मा, आरती देवी अवकाश पर रहीं। सहायक शिक्षक बिहारी लाल मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय चकौंध में 104 में 56 छात्र मौजूद रहे। कगांबाआ विद्यालय चकौंध में निरीक्षण के दौरान 100 के सापेक्ष 86 बच्चे मिले। उन्होंने समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाते हुए पठन पाठन में विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed