{"_id":"671557663635cc417900efb4","slug":"broken-stones-found-on-parikrama-marg-cctv-camera-closed-at-ram-ghat-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-110416-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: परिक्रमा मार्ग पर टूटे मिले पत्थर रामघाट पर बंद सीसीटीवी कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: परिक्रमा मार्ग पर टूटे मिले पत्थर रामघाट पर बंद सीसीटीवी कैमरा
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने दीपावली अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परिक्रमा मार्ग में कई जगह गडढ़े व गंदगी देख ईओ को फटकार लगाई। टूटे पत्थर को जल्द बदलने के लिए कहा। रामघाट पर सीसीटीवी कैमरे सही नहीं मिले तो इसे दो दिन में ठीक कराने के निर्देश दिए।
रविवार को डीएम ने निरीक्षण के दौरान पार्किंग स्थलों का भी जायजा लिया। उन्होंने सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर ईओ को निर्देश दिए कि पार्किंग न कर टेंट लगवाएं। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को निर्देशित किया कि पार्किंग के लिए जो 14 स्थल चिन्हित किए गए हैं उन स्थलों पर जेई को भेज कर चेक कराए। उन्होंने रामसैया के रेन बसेरा का भी निरीक्षण किया। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि साफ सफाई एवं रंगरोगन कराएं। उन्होंने उप जिलाधिकारी कर्वी व पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि जितने भी अतिक्रमण है संयुक्त टीम बनाकर हटाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि कहीं भी तार लटकता नहीं रहना चाहिए। रामायण दर्शन स्थल में टेंट व परिक्रमा मार्ग पर बैठने के लिए जो बेंच बनाई गई है उसका भी पेंटिंग करवाए।
एडीएम न्यायिक राजेश प्रसाद, सदर एसडीएम पूजा साहू, एसडीएम मानिकपुर पंकज वर्मा, डीपीआरओ इंद्र नारायण सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड संतोष कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता जल संस्थान डीके सत्संगी, अधिशासी अधिकारी कर्वी लालजी यादव, नायक तहसीलदार कर्वी मंगल यादव, ट्रैफिक इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।