फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Broken Nikhat folded hands on the questions of the investigation team

चित्रकूट: जांच टीम के सवालों पर टूटी निखत ने जोड़े हाथ

Sun, 19 Feb 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 19 Feb 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Broken Nikhat folded hands on the questions of the investigation team
जांच टीम के सवालों पर टूटी निखत ने जोड़े हाथ
विज्ञापन

- तीनों टीमों ने एक साथ दोनों से की पूछताछ
- आज दोपहर पूरी हो जाएगी रिमांड की मियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। पुलिस रिमांड में विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो पर रविवार को मानो सवालों की बौछारों सी होने लगी। इन सवालों में मुख्य रूप से विधायक को जेल से भगाने की साजिश रचने, हत्या व रंगदारी वसूलने, धमकी देने व जेल अधिकारियों को रुपये व गिफ्ट पहुंंचाने के सवाल थे। इन पर निखत ने टालमटोल की तो पुलिस टीम ने कुछ सख्ती की। इन तीखे सवालों पर निखत एकदम रोने लगी और जांच टीम के सामने हाथ जोड़ कर कहने लगी कि ऐसी किसी साजिश का वह हिस्सा नहीं है। वह सिर्फ अपने पति से मिलने आती थी। उसका एक साल का बच्चा है उसे भी एक दो बार पिता से मिलाने वह लायी थी।
10 फरवरी को जिला जेल में नियमों के विपरीत पति विधायक अब्बास से मिलने पहुंची पत्नी निखत बानो व उसके चालक को जिला पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद लखनऊ की अदालत ने उसे 72 घंटे की रिमांड पर देने का आदेश दिया था। निखत को शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे से तीन दिन व नियाज को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जानकारी के अनुसार निखत से पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस के एक कक्ष में एसटीएफ, एसआईटी व वाराणसी से आई विशेष टीम के अधिकारियों ने एक साथ पूछताछ शुरु की। रविवार सुबह नौ बजे से ही निखत व नियाज को एक कमरे में बैठाकर टीम ने दो दिन में दिए गए जवाबों के आधार पर ही नए सवाल किए। बताया गया कि खासकर जेल से रंगदारी वसूली, धमकी दिलाने, सउदी अरब की मुद्रा बरामदगी व जेल से भगाने की साजिश के सवाल पर संंतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो टीम ने कुछ सख्ती अपनाई।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि निखत बानो बेबस होकर टीम के सामने हाथ जोड़कर कहने लगी कि वह किसी साजिश का हिस्सा नहीं है। उसने पति से मिलने के लिए कुछ लोगों की मदद ली। इसके बदले में मददगारों ने जेल के अधिकारियों से संपर्क किया। उन्हें क्या और कहां कुछ दिया गया इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। शाम पांच बजे तक तीन चरणों में पूछताछ के बाद जांच टीम ने सभी रिकार्ड एकत्र किए। साढ़े पांच बजे से जांच टीम ने दोनों को अलग-अलग कमरे में ले जाकर सीसीटीवी फुटेज व बरामद सामग्री दिखाकर जानकारी जुटाई। उनके बताए अनुसार कई जगह जाकर पुलिस टीम ने जवाबों की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

बढ़ाई गई सुरक्षा
चित्रकूट। पुलिस लाइन में चल रही निखत व नियाज से पूछताछ के कारण गेट से लेकर गेस्ट हाउस तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तीन स्थानों पर लगे बैरियरों में अब पीएसी के चार-चार जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed