{"_id":"6150adf08ebc3efd0f2cdee9","slug":"bridge-will-be-built-in-bardaha-river-land-worship-in-navratri-chitrakoot-news-knp6546430118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरदहा नदी में बनेगा पुल, नवरात्र में भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरदहा नदी में बनेगा पुल, नवरात्र में भूमि पूजन
विज्ञापन
Bridge will be built in Bardaha river, land worship in Navratri
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर (चित्रकूट)। क्षेत्र के चमरौहा गांव से सटी बरदहा नदी की बाढ़ में फंसे भाजपा नेताओं के बाद अब नवरात्र पर्व में बरदहा नदी में पुल बनाने के कार्य की शुरूआत की जाएगी। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। यह आश्वासन मानिकपुर के विधायक आनंद शुक्ला ने दिया है।
बरदहा नदी से जुडे़ मऊ गुरदरी, चमरौंहा रामपुर, कल्याणपुर, लक्ष्मणपुर, ऊजाडीह सहित अन्य गांव है। बरसात के समय इस नदी में जल स्तर बढ़ जाने से नदी के किनारे बसे गांवों के निवासियों का संपर्क कट जाता है। गांव के निवासी दूसरे रास्ते से आने को मजबूर होते है।
23 सितंबर को सांसद आर के सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे भाजपा नेता के घर निमंत्रण पर गये थे। लौटते समय अचानक नदी में बाढ़ आने से फंस गए थे। जिससे मजबूरी में दूसरे रास्ते से लौटना पड़ा था। जिसको लेकर मानिकपुर के विधायक आनंद शुक्ला ने आश्वासन दिया है कि नवरात्र का पर्व लगते ही इस नदी के चमरौंहा गांव के पास पुल बनने का कार्य शुरू कराया जाएगा। जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। वही सपा के जिलाध्यक्ष अनुज यादव, कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय ने कहा कि चार साल बीत चुकने के बाद जब भाजपा नेता पुल में फंस गये तो पुल बनाने की बात कहीं जा रही है।
विज्ञापन
बरदहा नदी में रानीपुर के पास बनाया जा रहा पुल
मानिकपुर। बरदहा नदी में ही रानीपुर गिदुरहा के पास पुल बनने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिलान्यास कर चुके है। जिस बारे में सेतु निगम के अवर अभियंता ओपी पांडेय ने बताया कि इस स्थान पर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिसमें चार खंभे भी खडे़ हो गए है। जबकि इसी बरदहा नदी में आगे चलकर चमरौहा गांव के पास पुल बनाने के लिए शासन के पास प्रस्ताव भेजा गया है। सर्वे करने के लिए टीम आएगी।
दस्यु समस्या के कारण पुल का निर्माण नहीं हो सका
चित्रकूट। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि मानिकपुर क्षेत्र मेें जिस बरदहा नदी मे पुल बनाने की बात कहीं जा रही है। एक समय इस इलाके मेें डाकुओं का बोलबाला बहुत था। जिससे पुल बनाने के सर्वे करने के लिए टीम नहीं जा पाती थी। जिससे इस नदी में पुल का निर्माण नहीं हो पाया था। सेतु निगम के अवर अभियंता ओपी पांडेय ने कहा कि अगर दस्यु समस्या न होती तो काफी पहले बरदहा नदी के पास चमरौहा में पुल का निर्माण हो जाता।