फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Both gates of Sky Glass Bridge were closed

Chitrakoot News: स्काई ग्लास ब्रिज के दोनों गेट कराए बंद

Tue, 09 Jul 2024 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Both gates of Sky Glass Bridge were closed
चित्रकूट। तीन करोड़ 70 लाख की लागत से बने स्कॉई ग्लास ब्रिज में आई दरार के मामले में सोमवार को डीएम और उप निदेशक (वन) से निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने बातचीत की। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि निर्माण में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कहा कि हैंडओवर से पहले पूर्ण भुगतान के मामले की भी जांच कराई जाएगी। हालांकि निर्माण एजेंसी का कहना है कि ब्रिज की खामियां जल्द दूर करा दी जाएंगी।
विज्ञापन

मारकुंडी के तुलसी जल प्रपात पर बने स्कॉई ग्लास ब्रिज का अभी शुभारंभ नहीं हुआ, फिर भी इसके खंभों की बीम स्थल पर दरारें आ गईं। अमर उजाला खबरें प्रकाशित होने पर डीएम शिवशरणाप्पा ने निरीक्षण कर उप निदेशक वन एनके सिंह से निर्माण एजेंसी पवनसुत कांट्रेक्शन गाजीपुर को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को निर्माण एजेंसी के कई तकनीकी विशेषज्ञ और कर्मचारी पहुंचे। टीम ने आम लोगों को ब्रिज पर जाने से मना कर दिया। साथ ही ब्रिज के दोनों गेट बंद कर दिया गया है। हैंडओवर होने के पूर्व ही इसका पूर्ण भुगतान करने की जांच की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed