फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bomb found in Metropolitan Expressway

महानगरी एक्सप्रेस में मिला बम

Fri, 29 Jan 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Fri, 29 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bomb found in Metropolitan Expressway
वाराणसी से मुंबई जा रही महानगरी एक्सप्रेस के मानिकपुर स्टेशन पहुंचने पर एस थ्री कोच के टॉयलेट में बम मिला। इससे हड़कंप मच गई और यात्री कोच से बाहर निकल गए। आरपीएफ ने टॉयलेट से बम भरा झोला बाहर निकाला और घंटेभर बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। झोले में रेलमंत्री के नाम पत्र मिला, जिसमें दो अन्य ट्रेनों में भी बम होने की बात लिखी गई है। 
विज्ञापन


वाराणसी से मुंबई जा रही 11094 महानगरी एक्सप्रेस गुरुवार शाम 4: 40 बजे मानिकपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन में यात्रा कर रहे सैदपुर खानपुर निवासी अशोक यादव ने ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ व जीआरपी सिपाहियों को एस-थ्री कोच के टायलेट में झोला टंगा होने की जानकारी दी। जीआरपी ने जांच पड़ताल शुरू की तो झोले में बम मिला। इस पर यात्री बोगी से निकल कर बाहर चले गए।
विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी एसएन दुबे एवं वेंडर मंगल सिंह ने हिम्मत करके बम भरे झोले को टॉयलेट से निकाल कर स्टेशन परिसर से करीब 100 मीटर दूर रखा। जानकारी मिलते ही चित्रकूट एसपी केके चौधरी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। ट्रेन की तलाशी ली गई। करीब एक घंटा पांच मिनट बाद ट्रेन की मुंबई के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद बम निरोधक दस्ता स्टेशन पहुंचा और जांच पड़ताल की। एसपी ने बताया कि इलाहाबाद से जांच टीम बुलाई गई है। फिलहाल बम निष्क्रिय लग रहा है। आशंका है कि किसी अराजकतत्व ने परेशान करने के लिए ऐसी हरकत की है। आरपीएफ प्र्रभारी ने बताया कि झोले में एक अंग्रेजी में लिखा रेलमंत्री के नाम पत्र मिला है। इसमें गया-दिल्ली व जनता एक्सप्रेस में भी बम रखने का दावा किया गया है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed