{"_id":"5707f3094f1c1b2d6fc811bf","slug":"bolero-crashed-into-a-tree-a-death-9-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बोलेरो, एक की मौत, 9 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई बोलेरो, एक की मौत, 9 घायल
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
रोहनिया में हादसे के बाद जीटी रोड पर ग्रामीणों ने लगाया जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर अचानक सामने आए मवेशी को बचाने के प्रयास में बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में छह को इलाहाबाद रिफर किया गया। बाकी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बांदा निवासी श्रीराम पांडेय (75) शुक्रवार की शाम को परिवार के साथ बोलेरो से इलाहाबाद से संगम स्नान करके लौट रहे थे। जैसे ही बोलेरो थानाक्षेत्र के अरवारी मोड़ के पास पहुंची, अचानक एक मवेशी तेजी से सड़क पर आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे में बोलेरो सवार श्रीराम पांडेय की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी रमा पांडेय (70), पुत्र अरविंद (55), मणिकांत (40), संध्या (35), अंशिका (14), छवि (12) के अलावा अतर्रा की सविता बाजपेई (50) और ध्रुव बाजपेई (10) गंभीर घायल हो गए और वाहन में ही फंस गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से सबको बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां घायलों में छह को इलाहाबाद रिफर कर दिया गया। जबकि तीन अन्य का सीएचसी में इलाज जारी है। हादसे की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।