{"_id":"62ab6a433c7df26d290ad76a","slug":"bolero-collides-with-fallen-tree-driver-dies-chitrakoot-news-knp702713983","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरे पेड़ से बोलेरो टकराई, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरे पेड़ से बोलेरो टकराई, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बेड़ीपुलिया के पास आंधी से गिरे पड़े से बोलेरो टकराने से चालक की मौत हो गई। बगल में बैठे वाहन स्वामी घायल हो गए। सदर कोतवाली कर्वी क्षेत्र के बेड़ीपुलिया के पास बुधवार की देर शाम को घटना हुई।
मप्र के चौरी पुरवा चंदला गांव जिला छतरपुर निवासी बोलेरो चालक शंकर अहिरवार (45), वाहन मालिक केदार (60) के साथ नगरौली गांव के धर्मदास को इलाज के लिए जानकीकुंड अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में पेड़ गिरा होने पर बोलेरो असंतुलित होकर टकरा गई। जिससे पेड़ की डाल वाहन का शीशा तोड़ते हुए चालक के सीने में जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने शंकर अहिरवार को मृत घोषित कर दिया। घायल केदार को चिकित्सा दी गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
गुरुवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। मृतक के दो पुत्र, एक पुत्री हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव एंबुलेंस से गांव ले गए।