फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bloody clash over herding cows; six injured.

Chitrakoot News: गाय हांकने पर खूनी संघर्ष, छह घायल

Sun, 21 Jun 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 21 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash over herding cows; six injured.
चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के यादव पुरवा में खेत से गाय हांकने के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। कहासुनरी बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियां भांजीं। इस मारपीट में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



यादव पुरवा निवासी देवराज यादव ने बताया कि 20 जून को दोपहर तीन बजे वह अपने खेत में लौकी की रखवाली कर रहा था। तभी पड़ोसी की गाय खेत में आ गई। वह गाय को हांकने लगा। इस पर पड़ोसी कल्लू यादव अपने पांच बेटों के साथ लाठी-डंडे लेकर आ धमका और उनपर हमला कर दिया। कल्लू की लाठी से देवराज का सिर फट गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी चुनवादी, बहन सत्ती और बेटे राकेश, अर्जुन व मुकेश पर भी आरोपियों ने हमला कर पीटा।
विज्ञापन




मारपीट में चुनवादी, राकेश, अर्जुन और मुकेश के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सत्ती के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। हमलावरों ने पत्नी चुनवादी पर फरसे से भी वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। जाते-जाते सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल्लू यादव ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने आरोप लगाया कि देवराज और उसके परिवार ने उनकी गाय हांकने से मना करने पर मारपीट की। इस हमले में कल्लू की पत्नी और चार बेटे भी घायल हुए हैं, जिनके सिर में चोटें आई हैं। कर्वी कोतवाली प्रभारी दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जांच के बाद आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed