फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   blood donation

डॉ. प्रबोध अग्रवाल ने 65 वीं बार किया रक्तदान

Sun, 14 Jun 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
blood donation
फोटो-1- अमर उजाला फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में रिकार्ड 65वीं ब? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। बचपन में हुई एक घटना के बाद रक्तदान का संकल्प लेने वाले डॉ. प्रबोध अग्रवाल ने रविवार को 65 वीं बार रक्तदान किया। अमर उजाला के कैंप में लगातार दस साल से रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने अमर उजाला के इस अभियान की तारीफ की।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक छेदी लाल के पुत्र प्रबोध ने बताया कि पढ़ाई के दौरान बंगलौर में एक बार सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें खून की जरूरत पड़ी लेकिन कहीं से नहीं मिल पा रहा था। बड़ी मुश्किल से कुछ युवक तैयार हुए और उन्हें खून दिया। जिससे उनकी जान बच सकी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने रक्तदान का संकल्प ले लिया। ताकि किसी अन्य को जीवन मिल सके। बताया कि रक्तदान से कोई समस्या नहीं होती है बल्कि शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने भी उनके संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. अग्रवाल सभी के लिए नजीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट। चकमाली गांव के ज्ञान सिंह निषाद व उनकी पत्नी अनीता निषाद ने रक्तदान किया। ज्ञान सिंह ने इस बार 21 वीं बार रक्तदान किया है। उन्होंने बताया कि 51 बार रक्तदान करने का संकल्प लिया है।
वह मंदाकिनी स्वयं सेवा संघ संस्था के माध्मय से समाज सेवा व नदी सफाई का काम करते हैं। अनीता निषाद ने बताया कि पति के प्रोत्साहन से उन्होंने रक्तदान किया।

चित्रकूट। बुंदेलखंड मार्शल आर्ट अकादमी के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़चढ़कर शिविर में हिस्सा लिया। अभिषेक शर्मा, अनुज त्रिपाठी, हैप्पी भरत ने बताया कोरोना के चलते अस्पतालों में रक्त की कमी है। जिसे देखते हुए खून देने का निश्चत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed