फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJYMO state president gave clean chit to Etawah district president

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने इटावा जिलाध्यक्ष को दी क्लीन चिट

Sat, 04 Sep 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJYMO state president gave clean chit to Etawah district president
चित्रकूट। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने इटावा में एसपी को थप्पड़ मारने वाले को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने के मामले में आरोपी को क्लीन चिट दी है। उन्होंने कहा कि आरोप गलत हैं कार्यकर्ता ने ऐसा कार्य नहीं किया है। उन्होंने बसपा मुखिया को ब्राह्मण विरोधी बताते हुए कहा कि उनकी जान बचाने वाले परिवार के सदस्य को ही जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को चित्रकूट दौरे पर आए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का जिले के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शहर के बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ता रामबाबू गुप्ता द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन बसपा की नकल नहीं है। पूरा ब्राह्मण समाज भाजपा के साथ है। बसपा शासनकाल में एससीएसटी का जमकर दुरुपयोग हुआ। भाजपा सरकार में सबका बराबर सम्मान है। बसपा मुखिया मायावती ब्राह्मण विरोधी हैं। पूर्व मंत्री स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने ही बसपा मुखिया की जान बचाई थी लेकिन बाद में मायावती ने उनके ही बेटे को पार्टी से निकालकर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इटावा में भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए गये विवेक चौधरी पर पुलिस अधीक्षक को थप्पड़ मारने के आरोप होने के सवाल पर भड़के भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष आगे बढ़ गये। जाते जाते इतना जरूर कहा कि उस कार्यकर्ता पर गलत आरोप लगे हैं। उसने ऐसा नहीं किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया और उनका काफिला आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर- 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed